सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का विजय रथ रोका, रोमांचक मुकाबले में 12 रन से जीत दर्ज की

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का विजय रथ रोका, रोमांचक मुकाबले में 12 रन से जीत दर्ज की

आईपीएल 2025 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत दर्ज की, वहीं दिल्ली को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का अजेय अभियान थम गया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 59 रन की पारी खेली, जबकि रयान रिकल्टन ने 25 गेंदों पर 41 रन और सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 40 रनों का अहम योगदान दिया। रोहित शर्मा ने भी तेज शुरुआत देते हुए 12 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या केवल 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। दिल्ली की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।

206 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज जैक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि करुण नायर ने एक छोर संभालते हुए धमाकेदार पारी खेली और महज 40 गेंदों पर 89 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। अभिषेक पोरेल ने 33 रन की उपयोगी पारी खेली, मगर मध्यक्रम बिखर गया। अक्षर पटेल (9), ट्रिस्टन स्टब्स (1), केएल राहुल (15), और विप्रज निगम (14) कुछ खास नहीं कर सके। आखिरी के ओवरों में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रन आउट हो गए जिससे टीम की जीत की उम्मीदें खत्म हो गईं।

Advertisement

मुंबई की गेंदबाज़ी में कर्ण शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को झकझोर कर रख दिया। मिचेल सैंटनर ने भी सधी हुई गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। अंततः दिल्ली की पूरी टीम 19वें ओवर में 193 रन पर सिमट गई और मैच मुंबई इंडियंस की झोली में चला गया।

इस मुकाबले ने एक बार फिर आईपीएल की रोमांचकता को साबित किया, जहां हर रन और हर गेंद महत्वपूर्ण साबित होती है। करुण नायर की तूफानी पारी के बावजूद दिल्ली को हार झेलनी पड़ी, जबकि मुंबई की टीम ने टीमवर्क और संतुलित प्रदर्शन की बदौलत एक अहम जीत दर्ज की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *