सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

MS Dhoni: धोनी ने हर सीज़न क्या-क्या कहकर संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, पढ़ें माही के जादूई शब्द

2 मिनट पढ़ें
MS Dhoni: धोनी ने हर सीज़न क्या-क्या कहकर संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, पढ़ें माही के जादूई शब्द

MS Dhoni: धोनी ने हर सीज़न क्या-क्या कहकर संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, पढ़ें माही के जादूई शब्द

Advertisement

MS Dhoni Retirement Words Every Year: महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया था. हालांकि माही इसके बाद लगातार आईपीएल में खेलते हुए दिख रहे हैं. टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन यानी आईपीएल 2024 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं. इससे पिछले सीज़न (आईपीएल 2023) में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को खिताब जितवाया था. लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद से एक सवाल हमेशा चर्चाओं में रहा कि वह आईपीएल को कब अलविदा कहेंगे.

धोनी ने अगस्त के महीने में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास लेने का एलान किया था. इसके बाद 2020 का आईपीएल सितंबर-नवंबर में खेला गया था. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से किनारा करने के बाद फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि माही आईपीएल 2020 के बाद पूरी तरह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और माही 2024 में खेले जा रहे आईपीएल का भी हिस्सा हैं. इसी बीच हम आपको धोनी के उन जादूई शब्दों के बारे में बताएंगे, जो माही ने आईपीएल 2020 से लेकर अब तक बोलकर अपने संन्यास की अटकलों पर विराम लगाया.

आईपीएल 2020 के बाद संन्यास पर क्या बोले धोनी?

आईपीएल 2020 के दौरान धोनी से संन्यास को लेकर पूछा गया था कि यह आपका आखिरी सीज़न है? धोनी के इसका जवाब देते हुए कहा था, “बिल्कुल नहीं.”

आईपीएल 2021 के बाद संन्यास पर क्या बोले थे माही?

आईपीएल 2021 में धोनी ने संन्यास के सवाल पर बात करते हुए कहा था, “मैंने अभी पीछे नहीं छोड़ा है” (Still I haven’t left behind).

Advertisement

आईपीएल 2022 में संन्यास पर क्या बोले थे धोनी?

आईपीएल 2022 में धोनी ने संन्यास के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था, “चेन्नई में खेले गए बगैर शुक्रिया कहना ठीक नहीं होगा.”

आईपीएल 2023 में संन्यास पर क्या थे धोनी के बोल?

धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए आईपीएल 2023 का खिताब जीता था. इसके बाद धोनी ने संन्यास के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था, “यह मेरी तरफ से फैंस के लिए एक तोहफा होगा.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *