सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

स्वर्ण पदक विजेता प्रवीन पाठक को सम्मानित किया सांसद भोला सिंह नें

3 मिनट पढ़ें
भोला सिंह

स्वर्ण पदक विजेता प्रवीन पाठक को सम्मानित किया सांसद भोला सिंह नें

Advertisement

स्वर्ण पदक विजेता प्रवीन पाठक को सम्मानित किया सांसद भोला सिंह नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा सांसद भोला सिंह ने युवा प्रतिभा प्रवीण कुमार पाठक ने 38वें नेशनल गेम्स योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले इस युवा खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रवीण कुमार पाठक ने आर्टिस्टिक सिंगल कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की कर बुलंदशहर का ही नहीं संपूर्ण भारत का प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाकर गौरव में सम्मान बढ़ाया है । यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आयोजित हुई थी, जिसमें उन्होंने 16 प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सांसद डॉ. भोला सिंह ने प्रवीण कुमार पाठक से भेंट कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “प्रवीण जैसे युवा हमारे देश की ताकत हैं। योग और खेलों के प्रति उनकी निष्ठा और मेहनत सराहनीय है। हमें गर्व है कि बुलंदशहर की यह प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रही है।” सांसद भोला सिंह ने प्रवीण कुमार पाठक को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और युवाओं से प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया | सांसद भोला सिंह ने अपने क्षेत्र के तमाम प्रतिभाशाली युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि वह भी प्रवीण पाठक की तरह किसी भी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने बुलंदशहर व देश का नाम रोशन करे इसके लिए उन्हें जो भी सरकारी आर्थिक सहायता की आवश्यकता है उनकी में मदद करूंगा व क्षेत्र के युवा अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करें और एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर देश-विदेश में जाकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए जिससे कि हमारे बुलंदशहर व देश का गौरव व सम्मान बढ़ेगा युवा खिलाड़ियों को जिन भी संसाधनों की आवश्यकता हैं उसे पूरा करने के लिए मैं सदैव अपने युवा खिलाड़ियों के लिए उनकी मदद करने के लिए तत्पर हूं उन्हें जो भी सहायता चाहिए उन्हें मिलेगी |

Advertisement

भोला सिंह ने कहा कि मेरी लोकसभा बुलंदशहर के जितने भी युवा युवतियां हैं वह मजबूती के साथ और हौसले के साथ खेल प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी शुरू करें चाहे वह कुश्ती है कबड्डी क्रिकेट है या अन्य अंतरराष्ट्रीय कोई भी प्रतियोगिता है उसके लिए तैयारी करें मैं तमाम युवा खिलाड़ी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा हूं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *