Home खेल T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी खेलेंगे टी-20...

T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप

0
180

टी-20 विश्व कप 2022 के लिए BCCI ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान लिया। मोहम्मद शमी को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत पीठ में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बीसीआई ने लिखा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मोहम्मद शमी को ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में लिया है। शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। अभ्यास मैचों से पहले ब्रिस्बेन में टीम के साथ जुड़ेंगे। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को बैकअप के रूप में नामित किया गया है। वे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। मोहम्मद शमी को पहले स्टैंडबाय के तौर पर जगह मिली थी। वह पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा थे, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें बाहर हो पड़ा था। रिकवर नहीं हो पाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। बता दें कि भारतीय टीम के ट्रेवलिंग रिजर्व में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, स्पिनर रवि बिश्नोई, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और मोहम्मद शमी थी, लेकिन बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि क्या दीपक चाहर अभी भी टीम के साथ ट्रेवल करेंगे या फिर वे बाहर हो चुके हैं, क्योंकि उनको चोट लगी थी और इस वजह से उन्हें बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए भेजा गया था।

मोहम्मद शमी का क्रिकेट रिकॉर्ड

बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी के अनुभव को तवज्जो दी है। शमी ने अबतक भारत के लिए 60 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 216, वनडे में 152 और टी-20 में 18 विकेट लिए हैं।

ICC T20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here