सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, फैंस बोले- मुन्ना भैया के बिना सीरीज अधूरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, फैंस बोले- मुन्ना भैया के बिना सीरीज अधूरी

मिर्जापुर की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. साथ ही शो से जुड़ा एक नया पोस्टर भी रिलीज हो गया है. इस बार सीरीज में मुन्ना भैया नजर नहीं आने वाले हैं.

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है. सीरीज के नए सीजन की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. मिर्जापुर 3, 5 जुलाई से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी.

मिर्जापुर 3 के लिए हो जाइए तैयार

प्राइम वीडियोज ने पोस्टर शेयर करके कैप्शन लिखा- कर दिए हैं प्रबंधन मिर्जापुर 3 का. डेट नोट कर लीजिए. 5 जुलाई, अमेजन प्राइम पर. इस पोस्टर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं.

शो में इस बार मुन्ना भैया का रोल निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा नजर नहीं आएंगे. दरअसल, पिछले सीजन के आखिर में गुड्डू भैया और गोलू मिलकर मुन्ना भैया को मारते हैं. वहीं शरद शुक्ला कालीन भैया को बचाने में कामयाब हो जाते हैं. मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर लड़ाई इस सीजन में भी जारी रहेगी. देखना मजेदार होगा कि आखिर ये कुर्सी किसके हाथ लगती है.

Advertisement

मुन्ना भैया को मिस कर रहे फैंस

पोस्टर रिलीज के साथ ही फैंस मुन्ना भैया को मिस कर रहे हैं. फैंस लगातार मुन्ना भैया की सीरीज में डिमांड कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुन्ना भैया के बिना सीरीज अधूरी है. एक ने लिखा 10 एपिसोड चाहिए मुन्ना भैया के साथ. एक यूजर ने लिखा मुन्ना भैया के बिना मजा नहीं आएगा.

एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर, रितेश सिधवानी ने कहा, “मिर्ज़ापुर के पहले दो सीजन को देश और दुनिया भर में भरपूर प्यार मिला. सभी ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की. इस तरह के जबरदस्त सहयोग से ही हमें अपनी परफॉर्मेंस को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने और बेमिसाल कंटेंट पेश करने की इंस्पिरेशन मिलती है. दर्शक एक बार फिर से मिर्ज़ापुर की दुनिया में वापस लौटेंगे और सीजन 3 में बेहद रोमांचक सफर का आनंद लेंगे.”

वहीं प्राइम वीडियो इंडिया के हिंदी ऑरिजिनल्स के प्रमुख, निखिल मधोक ने कहा, “मिर्जापुर ने अपनी सच्चाई, शानदार ढंग से गढ़े गए किरदारों, लगातार एक नई दिशा में आगे बढ़ने वाली कहानी के साथ, दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *