सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

MI vs DC: दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राहें हुई मुश्किल, जानें ऋषभ पंत की टीम के हार के कारण

2 मिनट पढ़ें
MI vs DC: दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राहें हुई मुश्किल, जानें ऋषभ पंत की टीम के हार के कारण

MI vs DC: दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राहें हुई मुश्किल, जानें ऋषभ पंत की टीम के हार के कारण

Advertisement

MI vs DC: दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राहें हुई मुश्किल, जानें ऋषभ पंत की टीम के हार के कारण

MI vs DC Match Analysis: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया. दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य था, लेकिन ऋषभ पंत की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 205 रन ही बना सकी. बहरहाल, इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, अब दिल्ली कैपिटल्स के 5 मैचों में महज 2 प्वॉइंट्स हैं, यानी इस टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर खिसक गई है. लेकिन ऋषभ पंत की टीम से कहां चूक हो गई?

डेथ ओवर्स में बेबस और लाचार दिखे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में जमकर रन लुटाए. टिम डेविड और रोमरियो शेफर्ड ने आखिरी 36 गेंदों पर 96 रन बना डाले. इस तरह हार्दिक पांड्या की टीम 20 ओवर में 234 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही. एर्निक नॉर्खिया के आखिरी ओवर में रोमरियो शेफर्ड ने 32 रन बनाए. इसके अलावा ईशांत शर्मा और झाय रिचर्डसन समेत बाकी गेंदबाजों ने निराश किया. खासकर, डेथ ओवर्स में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज बेबस और लाचार नजर आए.

Advertisement

पावरप्ले ओवर्स में चूके दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर

साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ पावरप्ले ओवर्स में तेजी से रन नहीं जोड़ सके. खासकर, डेविड वॉर्नर 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर चलते बने. पृथ्वी शॉ ने 40 गेंदों पर 66 रन जरूर बनाए, लेकिन शुरूआती ओवरों में संघर्ष करते नजर आए, लिहाजा टीम को तेज शुरूआत नहीं मिल सकी. अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों पर 41 रन बनाए, लेकिन 235 रनों के टारगेट के सामने बेहतर स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सकते थे. इसके अलावा ऋषभ पंत और अक्षर पटेल जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया. लिहाजा, दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *