सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

मनीष सिसोदिया ने जातीय जनगणना पर क्लियर किया AAP का स्टैंड, कहा- ‘जरूरी है कि…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आप नेता मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से लिखे पत्र में कहा, जल्द ही बाहर  मुलाकात होगी

 

मनीष सिसोदिया ने जातीय जनगणना पर क्लियर किया AAP का स्टैंड, कहा- ‘जरूरी है कि…’

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही जातिगत जनगणना का समर्थन करती हैं. मनीष सिसोदिया का मानना है कि विकास के लिए यह आवश्यक है, क्योंकि यह पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस का पक्ष क्लियर रहा है. कांग्रेस की ओर से लगातार इसके लिए मांग उठाई जा रही है. अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी आम आदमी पार्टी का स्टैंड क्लियर कर दिया है. मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि विकास के लिए जरूरी है का कास्ट सेंसस कराया जाए.

दरअसल, ज़ी न्यूज से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “देश के अंदर जातीय जनगणना होना बेहद जरूरी है. समाज के पिछड़े हुए लोगों के विकास के लिए हमारे पास डेटा होना चाहिए. जातीय जनगणना से हमें समझ आ जाएगा कि किसको किस तरह से आगे बढ़ाया जा सकता है.”

Advertisement

मनीष सिसोदिया ने कहा, “मैं कई जगह जाता हूं जहां आरक्षण को लेकर सवाल उठते हैं. आप अपने आसपास के लोगों को ही गिन लीजिए कि कितने लोगों को आरक्षण के जरिए ऊपर उठाने की कोशिश की जा रही है और कितने लोगों को बिना आरक्षण के जरिए. नौकरी से लेकर शिक्षा और संपत्ति तक देश के अध्ययन किया जाना चाहिए.”

जातिगत जनगणना के लिए संसद में हंगामा

गौरतलब है कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस अड़ी हुई है. INDIA गठबंधन ने भी जातिगत जनगणना की मांग की. इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार BJP को घेरने का काम कर रहा है. कुछ दिन पहले ही इस मुद्दे पर संसद में भी जमकर हंगामा हुआ था.

इतना ही नहीं, हाल ही में कांग्रेस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया था 74 फीसदी लोग जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं. इस पर कांग्रेस ने दोबारा मांग उठाते हुए कहा था कि जनता भी यही चाहती है कि जातिगत जनगणना हो और सबको सबका बराबरी का हक मिले.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *