सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रजनीकांत और रवि तेजा को पछाड़ आगे निकली ममूटी की फिल्म, ‘ब्रमायुगम’ ने तीसरे दिन किया दमदार कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रजनीकांत और रवि तेजा को पछाड़ आगे निकली ममूटी की फिल्म, ‘ब्रमायुगम’ ने तीसरे दिन किया दमदार कलेक्शन

ममूटी की फिल्म ‘ब्रमयुगम’ सिर्फ मलयालम में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसके बावजूद फिल्म ने शनिवार के कलेक्शन में ‘लाल सलाम’ और ‘ईगल’ दोनों को मात दे दी है.

साउथ सुपरस्टार ममूटी की ब्लैक एंड वाइट फिल्म ब्रमायुगम बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ और रवि तेजा की ‘लाल सलाम’ के थिएटर्स में होते हुए ब्रमायुगम ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रमायुगम ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.1 करोड़ की ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन भी फिल्म ने 2.45 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक 1.55 करोड़ रुपए कमा लिए है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 7.1 करोड़ रुपए हो गया है.

सिर्फ मलयालम में रिलीज हुई ‘ब्रमयुगम’

ममूटी की फिल्म ‘ब्रमयुगम’ सिर्फ एक भाषा, मलयालम में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसके बावजूद फिल्म रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ और रवि तेजा की ‘लाल सलाम’ को पछाड़ रही है. जहां ‘लाल सलाम’ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई थी तो वहीं ‘लाल सलाम’ भी दो भाषाओं, तेलुगु और हिंदी में पर्दे पर मौजूद है.

Advertisement

‘लाल सलाम’ और ‘लाल सलाम’ को दी शिकस्त

‘ब्रमयुगम’ ने शनिवार के कलेक्शन में ‘लाल सलाम’ और ‘लाल सलाम’ दोनों को मात दे दी है. जहां ममूटी की फिल्म ने अब तक 1.55 करोड़ रुपए कमा लिए है तो वहीं ‘लाल सलाम’ अब तक 22 लाख ही कमा सकी है. वहीं रवि तेजा की ‘लाल सलाम’ भी सिर्फ 32 लाख रुपए कमाकर ‘ब्रमयुगम’ से पीछे है.

‘ब्रमयुगम’: डायरेक्टर, प्रोडक्शन और स्टारकास्ट

नाइट शिफ्ट स्टूडियो और YNOT स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म ‘ब्रमयुगम’ को राहुल सदाशिवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ममूटी लीड रोल में हैं और उनके साथ अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भारतन भी अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *