सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Malaysia Masters 2022: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पीवी सिंधू और एचएस प्रणय

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और एचएस प्रणय मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जबकि बी साई प्रणीत हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वुमेंस सिंगल के राउंड ऑफ-16 में सिंधु ने दुनिया की 32वें नंबर की खिलाड़ी चीन की झांग यी मान को 21-12, 21-10 से हराया। यह मुकाबला 28 मिनट तक चला। हालांकि, अब सिंधु को अगले राउंड में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उनका सामना दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइजू यिंग से होगा।

एच एस प्रणय की शानदार जीत

मेंस सिंगल में प्रणय ने ताइवान के वांग जु वेइ को 44 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-16, से पराजित किया। 29 साल के प्रणय ने दोनों गेमों में अपना दबदबा कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम किया। अब उनका सामना जापान के केंटा सुनेयामा से होगा। वही दूसरी ओर भारत के बी साई प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा। राउंड 16 के मुकाबले में चीन के ली शिफेंग ने प्रणीत को 21-14, 21-17 से हराया। प्रणीत के अलावा पारुपल्ली कश्यप भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इंडोनेशिया के एंथोनी गिंटिंग ने कश्यप को 21-10, 21-15 से मात दी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *