सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

महेन्द्र यादव छात्रवृति योजना ‘‘सपने आपके, प्रयास हमारा’’ के तहत सम्मानित किया : देवेन्द्र यादव

3 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

महेन्द्र यादव छात्रवृति योजना ‘‘सपने आपके, प्रयास हमारा’’ के तहत सम्मानित किया : देवेन्द्र यादव

Advertisement

महेन्द्र यादव छात्रवृति योजना ‘‘सपने आपके, प्रयास हमारा’’ के तहत सम्मानित किया : देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर माता सुखदेवी पब्लिक स्कूल, पंगली पूना में बादली विधानसभा के 19 सरकारी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की राह आसान बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधान महेन्द्र यादव छात्रवृति योजना ‘‘सपने आपके, प्रयास हमारा’’ के तहत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।

देवेन्द्र यादव नेशन फर्स्ट फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के संस्थापक है और नेशन फर्स्ट फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से 6-12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को आगे पढ़ाई में सहायता करने और उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए उन्हें लेपटॉप, टेबलेट, स्कूटी और साईकिल आदि देकर प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। नेशन फर्स्ट फाउंडेशन शिक्षा के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रख्यात प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने और युवाओं के सपनों को सच बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

Advertisement

आज के कार्यक्रम में दिल्ली के प्रभारी काजी निज़ाम्मुदीन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं सम्मानित किया जिसमें एक टॉपर छात्रा को स्कूटी, टॉपर छात्र को बाइक तथा तीन प्रतिभाशाली छात्रों को 3 लैपटॉप बाटें, 62 छात्रों को साइकिल, 63 मोबाइल फ़ोन, 222 स्मार्टवॉच, 492 बैग, ट्रॉफी तथा प्रशिपत्र दिए तथा छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए धन राशि के रूप में चेक भी बाटें ताकि इन छात्रों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने पूरे हो सके।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर माँ-बाप का सपना होता है कि वह बच्चे को पढ़ाए, लिखाए और आगे बढ़ाए। हमारी संस्था नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के तहत प्रत्येक वर्ष राजीव गांधी के जन्मदिवस पर प्रधान महेन्द्र यादव के बताए रास्ते पर चलकर बादली क्षेत्र के सरकारी स्कूल के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें छात्रवृति देते है। उन्होंने कहा कि बादली विधान सभा के होनहार बेटी साइंस में टॉप करने वाली सानिया खातून स्कूटी और तनिष्क गुप्ता को मोटर साइकिल देकर सम्मानित किया। इन छात्रों का संघर्ष अपने आप में एक मिसाल है जो आने वाले भविष्य में ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक बनेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *