सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘कोहली को बैन कर देना चाहिए’, सैम कोंस्टस और विराट की भिड़ंत पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें
कोहली

'कोहली को बैन कर देना चाहिए', सैम कोंस्टस और विराट की भिड़ंत पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

Virat Kohli Should Banned Steve Harmison: विराट कोहली हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान चर्चा का विषय रहे थे. सीरीज में कोहली के बल्ले से एक शतक के अलावा दूसरी कोई बड़ी पारी नहीं निकली थी, लेकिन मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर सैम कोंस्टस के साथ भिड़ने के मामले में भारतीय बल्लेबाज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कहा कि कोहली ने कोंस्टस के साथ जो किया उसके लिए उन्हें बैन कर देना चाहिए.

इसके अलावा स्टीव हार्मिसन ने सैम कोंस्टस से कहा कि उन्हें विरोधी खिलाड़ियों के उकसाने में नहीं आना चाहिए. बता दें कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में कोहली को कोंस्टस के साथ हुए टकराव के बाद मैच फीस का 20 प्रतिशत फाइन लगा था.

हार्मिसन ने कोहली को लेकर अपना प्यार जाहिर किया, लेकिन उन्होंने कहा किसी को अपनी लाइन क्रास नहीं करनी चाहिए. टॉकस्पोर्ट पर बात करते हुए स्टीव हार्मिसन ने कहा, “वहां कोहली के साथ क्या हुआ – कोहली बुरी तरह आउट ऑफ ऑर्डर थे. विराट ने जो किया उसके लिए उन्हें बैन कर देना चाहिए. आप जानते हैं कि मैं विराट कोहली से कितना प्यार करता हूं और उन्होंने खेल के लिए जो किया है, लेकिन एक लाइन है और आप उसे क्रास नहीं करते हैं.”

क्या था पूरा माजरा?

Advertisement

बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टस के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान कोहली का कंघा ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टस से टकरा गया था. लोगों का मानना था कि कोहली ने जानबूझकर ऐसा किया था. इस टकराव के बाद कोहली और कोंस्टस के बीच बहस हुई थी. इसके बाद अंपायर को दोनों खिलाड़ियों के बीच में आना पड़ा था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *