सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टेस्ट टीम से ड्रॉप नहीं हुए थे केएल राहुल, बल्कि…, BCCI की तरफ से हुआ बड़ा खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

KL Rahul was not dropped from test team but got injured BCCI source reveal before IND vs BAN Test टेस्ट टीम से ड्रॉप नहीं हुए थे केएल राहुल, बल्कि..., BCCI की तरफ से हुआ बड़ा खुलासा

 

Indian Test Team KL Rahul: केएल राहुल (KL Rahul) को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले राहुल इंग्लैंड के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि राहुल ने इंग्लैंड सीरीज में सिर्फ एक ही मैच खेला था. सीरीज के बाकी चार मैचों से राहुल गायब दिखाई दिए थे, जिसे देख लग रहा था कि उन्हें टेस्ट टीम के ड्रॉप कर दिया गया है. अब BCCI ने खुलासा करते हुए बताया कि राहुल को टेस्ट टीम से ड्रॉप नहीं किया गया था.

बीसीसीआई के एक सोर्स ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि राहुल को ड्रॉप नहीं किया गया था, बल्कि इंजरी के चलते वह बाहर हो गए थे. अब वह फिट और उपलब्ध हैं.

सोर्स ने कहा, “केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाया, जो हालिया समय में बेस्ट टेस्ट पारियों में से एक है और चोट लगने से पहले उन्होंने हैदराबाद में अपने आखिरी टेस्ट में 86 रन बनाए थे. उन्हें ड्रॉप नहीं किया गया था, लेकिन वह चोटिल हो गए थे. इसलिए, वह फिट और उपलब्ध है, वह शुरुआत करेंगे.”

Advertisement

दिलीप ट्रॉफी में भी चला बल्ला

इन दिनों खेली जा रही दिलीप ट्रॉफी में केएल राहुल का बल्ला चलता हुआ दिखाई दिया. टूर्नामेंट के पहले मैच में इंडिया ए के लिए खेलते हुए दोनों पारियों में उन्होंने 37 और 57 रन बनाए थे. इसी बीच उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया.

अब तक ऐसा रहा राहुल का टेस्ट करियर 

गौरतलब है कि राहुल ने 2014 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने 50 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 86 पारियों में उन्होंने 34.08 की औसत से 2863 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 15 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 199 रनों का रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *