सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

केएल राहुल ने युवा​ क्रिकेटर के इलाज के लिए दिए 31 लाख रुपये

2 मिनट पढ़ें
केएल राहुल ने युवा​ क्रिकेटर के इलाज के लिए दिए 31 लाख रुपये

केएल राहुल ने युवा​ क्रिकेटर के इलाज के लिए दिए 31 लाख रुपये

Advertisement

केएल राहुल ने युवा​ क्रिकेटर के इलाज के लिए दिए 31 लाख रुपये

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 11 साल के एक उभरते हुए क्रिकेटर की मदद के लिए आगे आए हैं और उसके इलाज के लिए 31 लाख रुपये दान में दिए हैं। इस बच्चे का बोन मैरो ट्रांस्प्लांट होना है, जो खून से जुड़ी एक समस्या है। दिसंबर में वराद नालावदे के बीमा एजेंट पिता सचिन और मां स्वप्ना झा ने अपने बेटे के इलाज के लिए 35 लाख रुपये जुटाने के इरादे से अभियान शुरू किया था।

वराद के बारे में पता चलने पर केएल राहुल की टीम ने इस अभियान से जुड़े संगठन से संपर्क किया। पिछले सितंबर से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह लड़का मुंबई के जसलोक अस्पताल में इलाज करा रहा है।

 

Advertisement

‘एप्लास्टिक एनीमिया’ है जो खून से जुड़ी एक समस्या है

उसे ‘एप्लास्टिक एनीमिया’ है जो खून से जुड़ी एक समस्या है। वराद के खून में प्लेटलेट का स्तर काफी कम है जिससे उसकी इम्यून प्रणाली संक्रमण का शिकार हो जाती है। यहां तक कि सामान्य बुखार से उबरने में महीनों लग जाते हैं।

वराद का स्थाई इलाज सिर्फ बीएमटी है

वराद का स्थाई इलाज सिर्फ बीएमटी है। राहुल के सहयोग से वराद का आपरेशन हो गया है और अब वह उबर रहा है। राहुल ने कहा है कि जब मुझे वराद की हालत के बारे में पता चला तो मेरी टीम ने गिवइंडिया से संपर्क किया जिससे कि हम उसकी मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सर्जरी सफल रही और वह उबर रहा है।

उम्मीद करता हूं कि वराद जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़ा होगा और अपने सपनों को साकार करेगा। उम्मीद करता हूं कि मेरा योगदान अन्य लोगों को प्रेरित करेगा तथा और अधिक लोग आगे आएंगे और जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *