सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Kejriwal Protest Delhi: केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा हमला: जंतर-मंतर से चेतावनी—’झुग्गियां तोड़ना बंद करो, वरना सिंहासन डोल जाएगा’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kejriwal Protest Delhi: केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा हमला: जंतर-मंतर से चेतावनी—’झुग्गियां तोड़ना बंद करो, वरना सिंहासन डोल जाएगा’

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी ने एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र में बैठी दिल्ली बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य राजधानी में हो रही झुग्गी बस्तियों की तोड़फोड़ और बिजली संकट के खिलाफ आवाज़ उठाना था।

अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता को आड़े हाथों लिया और कहा कि “हमने दिल्ली को एक चमकता हुआ शहर बनाकर छोड़ा था—24 घंटे बिजली मिलती थी, मोहल्ला क्लीनिक चलते थे, स्कूल सुधर चुके थे। लेकिन अब, इनकी सरकार में दिन में 6 से 7 घंटे के पॉवर कट हो रहे हैं। लोग गर्मी में तड़प रहे हैं और अब तो यह भी कह रहे हैं कि एक साल के भीतर मुफ्त बिजली की सुविधा भी बंद कर दी जाएगी।”

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार गरीबों के हितों पर सीधा हमला कर रही है। उन्होंने कहा, “इनका असली एजेंडा दिल्ली की सभी झुग्गियों को तोड़ने का है। झुग्गियों में रहने वाले 40 लाख लोगों के घरों पर इनकी गंदी नजर है। ये सरकार केवल अमीरों के लिए काम कर रही है, गरीबों की कोई परवाह नहीं है। जिन लोगों ने वर्षों से मेहनत करके अपने घर बसाए हैं, अब उन्हें उजाड़ा जा रहा है।”

भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो हम सभी सड़क पर उतरेंगे। मैं बीजेपी को स्पष्ट चेतावनी देता हूं—सुधर जाओ, झुग्गियां तोड़ना बंद करो। वरना जनता का गुस्सा तुम्हारा सिंहासन हिला देगा। हमने चुनाव से पहले ही जनता को आगाह किया था कि अगर बीजेपी आई तो झुग्गियां टूटेंगी, और हुआ भी वही। केवल 2-3 महीने में सैकड़ों परिवारों की छत छिन गई है।”

Advertisement

उन्होंने सरकार पर लापरवाही, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के पास कोई विकास योजना नहीं है। “ये लोग केवल लूटने में विश्वास रखते हैं। गरीबों से उनका घर और रोजगार दोनों छीना जा रहा है। लेकिन अब समय आ गया है कि झुग्गीवासियों की ताकत दिखाई जाए। अगर 40 लाख लोग सड़कों पर उतर आएं, तो कोई ताकत नहीं है जो उनकी झुग्गी तोड़ सके।”

इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में झुग्गीवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच से लगातार नारेबाज़ी होती रही—“झुग्गी तोड़ी तो सरकार तोड़ी जाएगी”, “बिजली काटी तो वोट काटेंगे”, और “गरीबों के हक़ की लड़ाई लड़ेंगे।”

दिल्ली की सियासत में यह विरोध प्रदर्शन एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, खासकर तब जब बिजली कटौती और पुनर्वास नीति को लेकर जनता में व्यापक असंतोष बढ़ रहा है। केजरीवाल के आक्रामक तेवर यह संकेत देते हैं कि आम आदमी पार्टी अब बीजेपी सरकार को जनआंदोलन के जरिए सीधी चुनौती देने के मूड में है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *