सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Kazan Drone Attack: रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, तीन इमारतों पर ड्रोन अटैक

2 मिनट पढ़ें
Kazan Drone Attack

Kazan Drone Attack: रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, तीन इमारतों पर ड्रोन अटैक

Advertisement

Kazan Drone Attack: रूस में कजान शहर में 9/11 जैसा हमला हुआ है. यहां की तीन बड़ी इमारतों में ड्रोन से हमला किया गया. रूसी मीडिया ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया है. ड्रोन हमलों ने मॉस्को से लगभग 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित कजान शहर के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. सोशल मीडिया पर वीडियो में एक ड्रोन को एक ऊंची इमारत से टकराते हुए दिखाया गया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट होता है.

कजान हवाई अड्डे को किया गया बंद

इस हमले के बाद कजान हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. एपीए की रिपोर्ट के अनुसार हमले के दौरान, कमलीव एवेन्यू, क्लारा जेटकिन, युकोजिंस्काया, हादी ताकतश, क्रास्नाया पॉजिसिया, और ऑरेनबर्गस्की ट्रैक्ट सड़कों पर इमारतों को निशाना बनाया गया. रिपब्लिक चीफ रुस्तम मिन्निकानोव ने कहा कि कजान में आवासीय इमारत पर हुए हमले में किसी व्यक्ति के मरने या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.

यहां हाल ही में हुआ था ब्रिक्स सम्मेलन 

Advertisement

कजान शहर में अगले दो दिनो के लिए सभी बड़े कार्यक्रम रद्द किए गए. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसा किया गया है. रूस के इस शहर को सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है. यहां हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था. रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस हमले से एक दिन पहले कहा था कि यूक्रेन ने फिक्स्ड-विंग यूएवी का उपयोग करके रूस में आतंकी हमने का कोशिश की थी जिसे विफल कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि रूसी एयरफोर्स ने 19 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया था. रक्षा मंत्रालय के इस बयान के बाद कजान शहर पर अटैल हुआ.

 

बताया जा रहा है कि आठ इमारतों को निशाना बनाया गया था, लेकिन तीन बिल्डिंग में ही ब्लास्ट हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी कजान शहर पर हमले का डर बना हुआ है. कजान रूस का 8वां सबसे आबाद वाला शहर है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *