सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

जो रूट का बल्ला नहीं दिखा रहा कमाल, सीरीज में अब तक बनाए हैं महज 52 रन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जो रूट का बल्ला नहीं दिखा रहा कमाल, सीरीज में अब तक बनाए हैं महज 52 रन

जो रूट इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. लेकिन इस सीरीज में रूट का बल्ला नहीं चल रहा.

भारत के खिलाफ सीरीज में स्टार बल्लेबाज जो रूट का फ्लॉप होना इंग्लैंड के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. जो रूट अभी तक इस सीरीज में महज 52 रन ही बना पाए हैं. जो रूट दो मैचों की चार पारियों में एक बार भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए. हालांकि जो रूट ने भारत के बल्लेबाजों को गेंदबाजी से जरूर परेशान किया है. जो रूट ने इस सीरीज में 5 विकेट हासिल किए हैं और वह इंग्लैंड की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड को सबसे ज्यादा उम्मीद जो रूट से थी. लेकिन पहले टेस्ट में जो रूट ने 29 रन बनाए और वह रवींद्र जडेजा का शिकार बन गए. पहले टेस्ट की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने रूट का स्कोर 2 रन से आगे नहीं बढ़ने दिया और उन्हें शानदार बॉल डालकर बोल्ड किया. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रूट 5 रन बनाकर एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में आर अश्विन ने जो रूट की पारी को 16 रन पर ही रोक दिया. इस सीरीज से सीरीज की चार पारियों में रूट ने महज 52 रन का योगदान दिया है. रूट हालांकि इस सीरीज में 64 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं.

Advertisement

रूट से रहती हैं उम्मीदें

रूट से सबसे ज्यादा उम्मीद होने की एक पहले 2021 में भारत दौरे पर उनका सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनना रही. रूट ने 2021 में 4 मैचों की 8 पारियों में 368 रन बनाए थे. 2021 में भी जो रूट गेंद के साथ कमाल दिखाते हुए 6 विकेट लेने में कामयाब रहे थे. इतना ही नहीं जो रूट की गिनती मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है. रूट ने अभी तक 137 टेस्ट मैच खेलते हुए 11468 रन बनाए हैं. रूट टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक और 60 अर्धशतक लगा चुके हैं. रूट की उम्र 33 साल है और उनकी फिटनेस को देखते हुए अनुमान लगाया जाता है कि वो सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *