सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

JNU protest case: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रोटेस्ट केस, पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 14 स्टूडेंट्स को ज़मानत दी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

JNU protest case: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रोटेस्ट केस, पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 14 स्टूडेंट्स को ज़मानत दी

नई दिल्ली। जेएनयू प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 14 छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजना आवश्यक है। पुलिस का तर्क था कि जांच के कई पहलू अभी बाकी हैं और हिरासत में पूछताछ से तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।

वहीं, आरोपियों की ओर से पेश वकील ने अदालत में दलील दी कि सभी छात्र जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी किसी भी प्रकार से जांच में बाधा नहीं डालेंगे और इस संबंध में अदालत को लिखित आश्वासन देने के लिए भी तैयार हैं।

Advertisement

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने माना कि फिलहाल आरोपियों को जमानत दी जा सकती है। कोर्ट ने शर्त रखी कि सभी छात्र जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर पेश होंगे।

इस फैसले के बाद जेएनयू परिसर और छात्र संगठनों में हलचल तेज हो गई है। कई छात्र संगठनों ने इसे राहत भरा कदम बताया, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी रहेगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *