Home देश दुनिया Jammu Encounter: किश्तवाड़ के जंगलों में पाकिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़, आठ जवान...

Jammu Encounter: किश्तवाड़ के जंगलों में पाकिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़, आठ जवान घायल

0
55

Jammu Encounter: किश्तवाड़ के जंगलों में पाकिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़, आठ जवान घायल

किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले सुदूर जंगलों में कल पाकिस्तानी आतंकियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सेना के आठ जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक जवान को तुरंत एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ कई घंटों तक चलती रही और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भारी गोलीबारी की। फिलहाल गोलीबारी थम गई है, लेकिन आतंकियों को मार गिराने और घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर भेजे गए हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 11 बजे सोननाड़-सिंहपोरा, छात्रू के जंगल में चल रहे तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का सामना 2-3 पाकिस्तानी आतंकवादियों के समूह से हुआ। ये आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने जवानों को देखते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और कुछ ग्रेनेड भी फेंके। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी और सख्त कर दी। सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं।

शाम 5:40 बजे तक मुठभेड़ रुक-रुककर जारी रही। इस दौरान आठ जवान घायल हुए, जिनमें से अधिकांश को ग्रेनेड के स्प्लिंटर लगने से चोटें आई हैं। घायलों में से एक को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को खदेड़ने और उनकी सक्रियता रोकने के लिए ड्रोन, उन्नत निगरानी उपकरण और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पूरे इलाके को घेरकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए है कि आतंकवादी कहीं से भाग न पाएं और पूरे इलाके से उनकी उपस्थिति समाप्त की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here