सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Natasa-Hardik की गलती की सजा भुगत रहा बच्चा? मां-बाप दोनों ने अगस्त्य को छोड़ा, किसके पास रह रहा है बेटा, वीडियो आई सामने

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

Natasa-Hardik की गलती की सजा भुगत रहा बच्चा? मां-बाप दोनों ने अगस्त्य को छोड़ा, किसके पास रह रहा है बेटा, वीडियो आई सामने

नताशा और हार्दिक के तलाक की अफवाहें फैली हुई हैं. इन सबके बीच क्रुणाल पांड्या ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे नताशा-हार्दिक के बेटे का ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेन्कोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. रूमर्स फैले हुए हैं कि ये जोड़ी तलाक ले रही है. हालांकि दोनों ने ही इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इन सबके बीच कई सवाल खड़े हो रहे है कि नताशा-हार्दिक के तलाक की खबरों के बीच इनके 3 साल के बेटे अग्सत्य का कौन ख्याल रख रहा है? चलिये यहां जानते हैं.

नताशा-हार्दिक के बेटे का कौन रख रहा ख्याल? 

बता दें कि जबसे नताशा और हार्दिक पांड्या के तलाक के रूमर्स फैले हुए हैं तब से इस जोड़ी का बेटा अगस्त्य अपने चाचू यानी हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहा है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि क्रुणाल ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर इसका सुबूत दिया है. दरअसल क्रुणाल ने पहले अगस्य संग तस्वीरें पोस्ट की थी.

इसके बाद उन्होंने कई क्यूट वीडियोज शेयर किये हैं. वीडियो में क्रुणाल अपने भतीजे अगस्त्य और बेटे कबीर संग खूब मस्ती करते दिख रहे हैं. क्रुणाल और उनकी पत्नी पंखुडडी भी वीडियो में बच्चों के साथ बच्चे बने हुए नजर आ रहे हैं.

यूजर्स पूछ रहे क्या नताशा बेटे को छोड़ गईं जेठ के पास

Advertisement

वहीं अब ये वीडियो काफी वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि नताशा अपने बेटे को जेठ क्रुणाल के पास छोड़ गई हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, “ चूंकि हार्दिक और नताशा तलाक ले रहे हैं….इसलिए क्रुणाल और पंखुड़ी अब अगस्त्य का ख्याल रख रहे हैं.” एक और ने लिखा है, “ बच्चा पहली बार कृणाल और पंखुरी के घर पर है. नहीं तो हमेशा नताशा के पास ही रहता था.” एक और ने लिखा, “ सच में नताशा हार्दिक पांड्या को छोड़ गई.”

क्यों फैले नताशा-हार्दिक के तलाक के रूमर्स

बता दें कि नताशा और हार्दिक के तलाक के रूमर्स तब से उड़ने शुरू हुए थे जब नताशा ने अपने सरनेम से पांड्या हटा दिया था. तभी से अफवाहों का बाजार गर्म है और लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल का रिश्ता टूट गया है. वहीं इस बार नताशा आईपीएल में भी नहीं आई जिसके बाद लोगों को ये रूमर्स सच लग रहे हैं. रेडिट पर एक पोस्ट में लिखा गया है कि कपल की शुरुआत से ही ओपन मैरिज है और हार्दिक की इमेज सुधारने के लिए कपल का तलाक पब्लिसिटी स्टंट है.

नताशा-हार्दिक ने दो बार की थी शादी

हार्दिक और नताशा ने लॉन्ग टाइम डेटिंग के बाद साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी. वेडिंग के दो महीने बाद ही नताशा और हार्दिक ने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया था. पिछले साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन के मौके पर कपल ने दूसरी बार क्रिश्चियन वेडिंग की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *