सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा शेड्यूल, किसके बीच होगा पहला मैच?

2 मिनट पढ़ें
IPL 2025 Schedule

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा शेड्यूल, किसके बीच होगा पहला मैच?

Advertisement

IPL 2025 Full Schedule Announcement: आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होना है. टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का फुल शेड्यूल इस हफ्ते जारी हो सकता है. टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमों के बीच आयोजित होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन का खिताब जीता था. उसने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था.

खेल पत्रकार विजय टैगोर ने एक्स के जरिए आईपीएल 2025 को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि आईपीएल 2025 का शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की ऑफीशियल जानकारी नहीं मिली है. टूर्नामेंट का आगाज 14 मार्च से होना था. लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया था. अब यह 21 मार्च से खेला जाएगा.

किसके बीच खेला जाएगा आईपीएल 2025 का पहला मैच –

टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट के बीच खेला जाता है. लिहाजा इस बार भी यह परंपरा आगे बढ़ सकती है. आईपीएल 2024 का फाइनल कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया था. इस बार आईपीएल 2025 का पहला मैच इन दोनों टीमों के बीच खेला जा सकता है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित हो सकता है.

Advertisement

कब और कहां खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल –

इस सीजन का फाइनल मैच 25 मई को आयोजित होगा. टूर्नामेंट का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा सकता है. वहीं टूर्नामेंट का एक क्वालीफायर हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा सकता है. टूर्नामेंट का एलिमिनेटर भी यहीं आयोजित होगा. हालांकि अभी तक टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है. लेकिन यह इस हफ्ते सामने आ सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *