सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

PBKS vs DC: पाकिस्तानी हमले के बीच रोका गया IPL मैच, धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैकआउट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

PBKS vs DC: पाकिस्तानी हमले के बीच रोका गया IPL मैच, धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैकआउट

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है क्योंकि धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैकआउट हुआ है। जब मुकाबला रुका, तब पंजाब का स्कोर 10.1 ओवर में 122/1 था। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था। बारिश के कारण टॉस में एक घंटे से अधिक की देरी हुई, लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई है। पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने विप्रज निगम की जगह माधव तिवारी को मौका दिया है।

Advertisement

श्रेया अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और उसके 11 मैचों में 15 अंक हैं। पंजाब गुरुवार को दिल्ली को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत करने के लिए मैदान पर उतरेगी। यदि पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीत जाती है तो तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। पंजाब ने अपने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी में अक्षर पटेल की टीम ‘करो या मरो’ वाले मैच में उतरी है। यदि दिल्ली हार जाती है तो उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी। दिल्ली के पास 11 मैचों में 13 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन लय को बनाए नहीं रख सकी। दिल्ली का पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था और इस मैच से पहले दिल्ली को अपने पिछले 6 मुकाबलों में से 4 में हार का सामना करना पड़ा था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *