Home Delhi IPL 2023 पहले हाथ नहीं मिले, अब विराट और गांगुली दोनों...

IPL 2023 पहले हाथ नहीं मिले, अब विराट और गांगुली दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया

0
201

पहले हाथ नहीं मिले, अब विराट और गांगुली दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया

शनिवार को खेले गए इस मैच से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें काफी लंबे समय तक तैरती रहीं. इसमें एक तस्वीर में विराट पूर्व कप्तान को बाउंड्री पर घूरते दिखायी पड़े, तो वीडियो में गांगुली का विराट को देखते ही “बिदकते हुए” साफ तौर पर देखा जा सकता है.

शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जिन तस्वीरों ने खेल से ज्यादा चर्चा बटोरी, वह था मैच के बाद खिलाड़ियों के हैंडशेक (हाथ मिलाना) के दौरान पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का विराट के सामने पड़ने पर तेजी से बिदकते हुए एकदम बचकर निकल जाना. जैसे ही सामने की पंक्ति में आते हुए विराट को गांगुली ने देखा, तो सौरव को ऐसे करंट लगा कि मानो उन्होंने कोई भूत देख लिया. दोनों की न नजरें मिलीं और नहीं हाथ मिले. और जब हालात ऐसे हों, तो अगर दोनों में से ही कोई एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दे, तो चौंकाने वाली बात बिल्कुल भी नहीं है.

शनिवार को खेले गए इस मैच से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें काफी लंबे समय तक तैरती रहीं. इसमें एक तस्वीर में विराट पूर्व कप्तान को बाउंड्री पर घूरते दिखायी पड़े, तो वीडियो में गांगुली का विराट को देखते ही “बिदकते हुए” साफ तौर पर देखा जा सकता है.

वजह तो आप जानते ही हैं कि पिछले करीब डेढ़ साल में कोहली और गांगुली के बीच हुए विवाद से पैदा हुए प्रतिफलों के कारण ही ये रिश्ते इस मुकाम तक पहुंचे हैं. और ताउम्र ही शायद कभी दोनों के साथ सहज महसूस कर सकें. वास्तव में साल 2021 के आखिर में हुए विवाद के कारण एक समय कोहली का करियर आसमयिक रूप से खत्म होते दिख रहा था, लेकिन विराट की तारीफ करनी पड़ेगी कि उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया और वह वापसी करने में सफल रहे.

इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

और अब नयी बात यह सामने आयी है कि दोनों ने ही एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. खबरें ऐसी आयी थीं कि आईपीएल मैच के बाद कोहली ने गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. और अब देखा जा सकता है कि गांगुली भी कोहली को फॉलो नहीं कर रहे हैं. बता दें कि जहां गांगुली के इंस्टाग्राम पर तीन मिलियिन फॉलोअर हैं, तो वह 106 लोगों को फॉलो करते हैं. मगर अब कोहली इस ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं. दूसरी ओर कोहली के 246 मिलियन से भी ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोअर हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here