सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

WFI अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहा IOA पैनल जल्द सौंपेगा रिपोर्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित समिति ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है और आईओए अध्यक्ष पी टी ऊषा ने कहा कि इसमें समय इसलिये लग रहा है क्योंकि यह ‘एक संवेदनशील मुद्दा’ है। आईओए ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ देश के कुछ शीर्ष पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 20 जनवरी को दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय समिति का गठन किया था। ऊषा ने सालाना आम बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, ‘‘यह अभी खत्म नहीं हुई है, जांच चल रही है। हमने खिलाड़ियों से मुलाकात की है। समिति इसे अंतिम रूप देगी और बाद में आईओए को रिपोर्ट देगी।

यह पूछने पर कि क्या रिपोर्ट सौंपने की कोई समयसीमा है, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इसे अच्छी तरह से किया जाना चाहिए। बहुत जल्द हम ऐसा कर लेंगे। ’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने जब कार्यभार संभाला तो इसके तुरंत बाद यह सब हुआ। यह पहले मंत्रालय के पास था। मंत्रालय और आईओए दोनों ने समितियों का गठन किया है। ’’ ऊषा के पिछले साल दिसंबर में कार्यभार संभालने के बाद आईओए की पहली एजीएम में यह भी फैसला किया कि 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरू में किया जायेगा। आईओए चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों का उद्घाटन करें और उनकी उपलब्धता के आधार पर ही तारीख तय की जा सकती हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *