सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इंटरनेशनल हुआ हिजाब विवाद, मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी फुटबॉलर ने शेयर किया पोस्ट

2 मिनट पढ़ें
इंटरनेशनल हुआ हिजाब विवाद, मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी फुटबॉलर ने शेयर किया पोस्ट

इंटरनेशनल हुआ हिजाब विवाद, मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी फुटबॉलर ने शेयर किया पोस्ट

Advertisement

इंटरनेशनल हुआ हिजाब विवाद, मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी फुटबॉलर ने शेयर किया पोस्ट

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब इंटरनेशनल लेवल पर पहुंच गया है. इस विवाद में इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा ने भी एंट्री कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टिप्पणी की है. पॉल पोग्बा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक तरफ छात्र भगवा गमछा गले में डालकर नारे लगाते दिख रहे हैं.

फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने एक पोस्ट शेयर किया

वहीं, दूसरी ओर छात्राएं हिजाब पहने हुए नारेबाजी करती दिख रही हैं. फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है कि भारत के कॉलेज में हिजाब पहने हुए लड़कियों को भीड़ ने परेशान किया. दरअसल, हाल ही में कर्नाटक सरकार ने राज्य में Karnataka Education Act-1983 की धारा 133 लागू कर दी है. इसके तहत अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को यूनिफॉर्म अनिवार्य रूप से पहनना होगा. प्राइवेट स्कूल भी अपनी खुद की एक यूनिफॉर्म चुन सकते हैं.

Advertisement

क्या है हिजाब विवाद?

दरअसल, हाल ही में कर्नाटक सरकार ने राज्य में Karnataka Education Act-1983 की धारा 133 लागू कर दी है. इसके तहत अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को यूनिफॉर्म अनिवार्य रूप से पहनना होगा. प्राइवेट स्कूल भी अपनी खुद की एक यूनिफॉर्म चुन सकते हैं.इस फैसले को लेकर जनवरी में ही विवाद शुरू हो गया था. यह विवाद उडुपी के एक सरकारी कॉलेज से उपजा, जहां कॉलेज प्रशासन के मना करने के बावजूद 6 छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंच गई थीं. उस विवाद के बाद से ही दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब को लेकर बवाल शुरू हो गया.

देशभर में छिड़ी बहस

कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास हिजाब पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा हुआ है. विवाद कर्नाटक और वहां के स्कूलों-कॉलेजों से होते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है. इसपर अब विभिन्न पार्टियों के राजनेता भी आमने-सामने हैं. दिल्ली-मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अब यह मामला इंटरनेशनल लेवल पर भी पहुंच गया है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *