सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

एकीकृत पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

एकीकृत पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा : हाजी जरीफ

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,केंद्र सरकार के द्वारा मंजूरी दी गई नई एकीकृत पेंशन योजना का विरोध करते हुए कबीर नगर वार्ड के निगम पार्षद हाजी जरीफ ने कहा की यूपीएस देश के कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है और अर्धसैनिक बल इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे क्योंकि उनकी सेवा 25 वर्ष की नहीं है, जो इस पेंशन योजना के तहत पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए योग्यता मानदंड है।

हाजी जरीफ ने कहा की यूपीएस योजना एनपीएस से भी बदतर है। हाजी जरीफ ने कहा की एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) एससी, एसटी, ओबीसी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के हितों पर कुठाराघात करने वाली योजना है। हाजी जरीफ ने कहा की नौकरी में उम्र सीमा में मिलने वाली छूट की वजह से एससी, एसटी और ओबीसी कर्मचारियों के लिए 25 साल की नौकरी पूरी कर पाना मुश्किल होगा, इसी तरह केंद्रीय अर्ध सैनिक बल के जवान भी ज्यादातर 20 वर्ष की नौकरी के बाद सेवानिवृत्ति ले लेते हैं तो ऐसे में उनकी भी 25 साल की सेवा पूरी नहीं हो पाएगी और वह महज 10,000 रुपए की पेंशन के ही हकदार हो पाएंगे।

हाजी जरीफ ने कहा की यह योजना एक धोखा है और एनपीएस से भी बदतर है। हाजी जरीफ ने कहा की यह कर्मचारी से ही पैसे लेकर पेंशन देने की योजना है। हाजी जरीफ ने आगे कहा की देश को चलाने के लिए भाजपा के पास न तो कोई नीति है और न ही इनकी कोई कार्य शैली है। हाजी जरीफ ने कहा की भाजपा देश की सत्ता पर बैठ जरूर गई है लेकिन यह बात सब जानते हैं कि भाजपा किस हालत में इस देश की सत्ता पर बैठी है, यह खुद अपनी ताकत पर नहीं बल्कि अन्य दलों की मदद से इस देश की सत्ता पर बैठे हैं इसलिए भाजपा के पास देश को चलाने के लिए, देश की जनता के हित में नीतियां बनाने के लिए न तो कोई योजना है और न ही इनके पास जनहित नीतियों को बनाने का अनुभव। हाजी जरीफ ने कहा की मैं इस नई एकीकृत पेंशन योजना का पूरी तरह से विरोध करता हूं और यह योजना न तो देश के हित में है और न ही जनता के हित में।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *