सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

INDW vs NZW: भारत ने वर्ल्ड चैंपियन को किया चित्त, 59 रनों से हराकर लिया विश्व कप की हार का बदला

3 मिनट पढ़ें
INDW vs NZW

INDW vs NZW: भारत ने वर्ल्ड चैंपियन को किया चित्त, 59 रनों से हराकर लिया विश्व कप की हार का बदला

Advertisement

India Women vs New Zealand Women ODI match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 59 रनों से हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन कीवी टीम जवाब में 168 रन ही बना पाई. भारतीय टीम की जीत में दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रीगेज समेत कई खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. स्मृति मंधाना फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं, जिनके बल्ले से सिर्फ 5 रन निकले.

इस मैच में हरमनप्रीत कौर नहीं खेल रही थीं, इसलिए भारत की कप्तानी स्मृति मंधाना ने की. टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि स्मृति मंधाना केवल 5 रन बनाकर आउट हो गईं, वहीं शेफाली वर्मा ने तेजतर्रार अंदाज में 22 गेंद में 33 रन बनाए लेकिन इस स्कोर को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाईं. विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने 37 रन और जेमिमा रोड्रीगेज ने भी 35 रनों का योगदान दिया. भारत पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाया और 45वें ओवर में ही पूरी टीम 227 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

न्यूजीलैंड से लिया बदला

गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने बढ़िया शुरुआत की क्योंकि कीवी टीम ने 46 के स्कोर तक पहले तीन विकेट गंवा दिए थे. अहमदाबाद की पिच पर दोनों टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती दिखीं और पूरे मैच में कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं लगा पाया. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन ब्रूक हैलीडे ने बनाए, जिनके बल्ले से 39 रन की पारी निकली. कीवी टीम के लिए एमेलिया केर ने गेंदबाजी में 4 विकेट चटकाए, वहीं बैटिंग में भी नाबाद 25 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को 59 रन की हार से नहीं बचा पाईं.

Advertisement

याद दिला दें कि हाल ही में संपन्न हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड चैंपियन बना था, वहीं टीम इंडिया नॉकआउट चरण में भी प्रवेश नहीं कर पाई थी. दरअसल भारत को ग्रुप स्टेज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया था और आगे चलकर यही हार टीम इंडिया को बहुत भारी पड़ी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *