भारत की महिला शूटर्स श्रीनिवेता, ईशा, रुचिता ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण पदक
भारत की महिला शूटर्स श्री निवेता, ईशा सिंह और रुचिता विनेरकर ने आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। इस भारतीय जोड़ी ने साल के पहले विश्व कप में स्वर्ण पदक के मुकाबले में 16 अंक बटोरे और देश को दूसरा स्वर्ण और कुल मिलाकर तीसरा पदक दिलाया। इस जीत के साथ भारत दो स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
इटली की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने कुल 16 अंक हासिल किये
जर्मनी की एंड्रिया कैथरीना हेकनर, सैंड्रा रेइट्ज और कैरिना विमर ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में केवल छह अंक ही बना सकी और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ये तीनों भारतीय महिला निशानेबाज क्वालीफिकेशन के दूसरे चरण में 574 अंक लेकर पहले पायदान पर रहे थे। जबकि जर्मन तिकड़ी 571 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। इससे पहले दिन में ओलंपियन शूटर सौरभ चौधरी, गौरव राणा और केदारलिंग बालकृष्ण पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल पर निशान साधने में चूक गये। कांस्य पदक मैच में भारतीय पिस्टल टीम ने कुछ मिलकर छह अंक बनाये और भारतीय टीम इटली के टोराची एलेसियो, मोना पाओलो और टेस्कोनी लुका के बाद चौथे स्थान पर रही। इटली की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने कुल 16 अंक हासिल किये।



