सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पाकिस्तान में दिखी भारत की धमक, चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में PCB ने लहराया तिरंगा

2 मिनट पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी

पाकिस्तान में दिखी भारत की धमक, चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में PCB ने लहराया तिरंगा

Advertisement

Indian Flag At Karachi Stadium, Pakistan vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले ऐसी खबरें थीं कि भारत के पाकिस्तान नहीं जाने की वजह से वहां बाकी देशों के झंडे लगेंगे, लेकिन तिरंगा नहीं फहराया जाएगा. पर अब पाकिस्तान में भारत की धमक दिखी है.

बता दें कि पहले चैंपियंस ट्ऱॉफी में हिस्सा ले रहे सात देशों के झंडे वहां लगाए गए थे, लेकिन भारतीय तिरंगा नहीं था. इसे लेकर काफी विवाद भी गरमाया था. लेकिन अब एक ताजा फोटो सामने आई है, जिससे पाकिस्तान में भारत की धमक साफ देखी जा सकती है. ताजा फोटो में कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय तिरंगा लहराता हुआ दिख रहा है.

कराची में खेला जा रहा है चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 68 रनों पर दो विकेट गंवा दिए हैं. विल यंग 46 और डेरिल मिशेल 08 रन पर खेल रहे हैं. वहीं डेवोन कॉनवे 10 और केन विलियमसन 01 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. इस मैच में पाकिस्तान टीम में स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की वापसी हुई है. हालांकि, पिच बल्लेबाजी के लिए आसान दिख रही है. ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है.

Advertisement

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और हारिस रऊफ.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और विल ओ’रूर्के.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *