सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Indian Women’s Hockey Team: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान, अनफिट रानी रामपाल को नहीं मिली जगह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हॉकी इंडिया ने 28 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है, जिसमें टीम का सबसे बड़े नाम को जगह नहीं दी गई है। रानी रामपाल को महिला विश्व हॉकी टीम से बाहर कर दिया गया है। भारत की स्टार स्ट्राइकर को इंजरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण टीम में जगह नहीं दी गई है। उन्हें अगले महीने होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में भी जगह नहीं मिली थी। टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारतीय टीम के चौथे स्थान पर रहने के दौरान टीम की कप्तान रही रानी को पैर की मांसपेशियों की चोट से उबरने के बाद बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ हाल में एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। Indian Women's Hockey Team- India TV Hindiवर्ल्ड कप की तरह कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम की भी कमान गोलकीपर सविता पूनिया के हाथों में होगी। वहीं भारतीय टीम की धुरंधर डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का को उप-कप्तान बनाया गया है। हाल के एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में भारतीय टीम का हिस्सा रही डिफेंडर इशिका चौधरी और अक्षता अबासो ढेकाले, मिडफील्डर बलजीत कौर और स्ट्राइकर संगीता कुमारी को भी टीम में जगह नहीं मिली है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है जहां वह अपने अभियान की शुरूआत 28 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *