सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रागनानंदा ने जीता नार्वे शतरंज ओपन का खिताब

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानंदा नार्वे आज शतरंज ग्रुप ए ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौ दौर के मुकाबले में 7.5 अंकों के साथ विजेता बने। विश्व के नंबर एक रैंकिंग वाले 16 वर्षीय जीएम ने अपने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे। उन्होंने साथी भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर वी प्रणीत पर जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। प्रागनानंदा दूसरे स्थान पर काबिज आईएम मार्सेल एफ्रोइम्स्की और आईएम जंग मिन सेओ से एक अंक आगे रहे। प्रणीत छह अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थे, लेकिन कम टाई-ब्रेक स्कोर के कारण आखिरी तालिका में छठे स्थान पर खिसक गये। प्रणीत के अलावा प्रज्ञानानंद ने विक्टर मिखलेव्स्की, विटाली कुनिन, मुखमदजोखिद सुयारोव, सेमेन मुतुसोव और माथियास उननेलैंड को शिकस्त दी। उन्होंने अपने अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ खेले। गौरतलब है कि प्रगाननंदा ने अपनी बहन के शौक से प्रभावित होकर शतरंज को काफी कम उम्र में ही अपने जीवन का हिस्सा बना लिया था और उस उम्र में खेल के गुर सीख लिए जब उनकी उम्र के अधिकतर लड़कों को बच्चा कहा जाता है। वे मात्र 3 साल की उम्र में प्रगाननंदा इस खेल से जुड़ गए थे, जबकि उनकी बड़ी बहन वैशाली को इसलिए यह खेल सिखाया गया जिससे कि वह टीवी पर कार्टून देखने में कम समय बिताए। 16 साल के प्रगाननंदा अभी भारतीय शतरंज के भविष्य माने जा रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *