सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

क्रिकेट में कोहली का योगदान याद रखेगा हिंदुस्तान : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

क्रिकेट में कोहली का योगदान याद रखेगा हिंदुस्तान : अरुण तोमर

Advertisement

क्रिकेट में कोहली का योगदान याद रखेगा हिंदुस्तान : अरुण तोमर

* विराट का विराट कैरियर रहा उपलब्धियों भरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विराट कोहली सही मायने में विराट यानी महान खिलाड़ी है | भारतीय क्रिकेट में उनका अहम योगदान है ,उनके संन्यास की घोषणा से हर देशवासी हतप्रभ है | अभी उनमे बहुत खेल बाकी था | यह कहना है आम आदमी पार्टी के घोडा विधानसभा के पूर्व महामंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर नें कहा विराट कोहली के योगदान को देशवासी कभी भुला नहीं पाएंगे | जब कभी भी क्रिकेट की चर्चा होगी विराट कोहली की चर्चा जरुर होगी |
देशवासी कभी भी उनके योगदान को भुला नहीं पाएंगे |

अरुण तोमर कहते हैं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी। कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आएंगे, जैसा कि उन्होंने पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Advertisement

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा।” उन्होंने सफेद जर्सी में खेलने के अनुभव को बहुत निजी और खास बताया और कहा कि यह एक बहुत ही शांत माहौल था जिसमें लंबे दिन और छोटे-छोटे पल होते थे जिन्हें कोई नहीं देख पाता, लेकिन वो हमेशा आपके साथ रहते हैं।

बीसीसीआई ने भी कोहली को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया और कहा कि टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा जारी
रहेगी। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। अरुण तोमर कहते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड भी विराट है कोहली ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला, जिसमें उन्होंने 17 और 6 रन बनाए। अपने टेस्ट करियर के दौरान, कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले और 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें से 40 में जीत हासिल की। उनकी कप्तानी में भारत ने टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर जगह बनाई और उनकी अगुवाई में भारतीय क्रिकेट ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की। अरुण तोमर कहते हैं विराट का विराट कैरियर हमेशा याद रहेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *