सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु टेस्ट में भारत की पकड़ हुई मजबूत, श्रीलंका को दिया 447 रन का लक्ष्य

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बेंगलुरु में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा है। जिसके जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 1 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 10 और कुसल मेंडिस 16 रन बनाकर अभी क्रीज पर मौजूद हैं। बेंगलुरु टेस्ट में अभी सिर्फ 2 दिन का खेल हुआ है और अब भी 3 दिन का खेल बाकी है, जिसमे टीम इंडिया को जीत के लिए 9 विकेट की दरकार है। वहीं, श्रीलंका अभी भी लक्ष्य से 419 रन पीछे हैं। आपको बता दें कि दूसरे दिन के खेल में दोनों टीमों ने मिलाकर 14 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी में भारत ने दिखाया दम

भारत ने दूसरी पारी 303/9 के स्कोर पर घोषित की थी। श्रेयस अय्यर (67) टॉप स्कोरर रहे। वहीं, ऋषभ पंत ने 50 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रवीण जयविक्रमा ने 4 और लसिथ एम्बुलडेनिया ने 3 विकेट चटकाए। इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पहली पारी 252 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका पहली पारी में केवल 109 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई थी। श्रेयस डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। अय्यर 67 रन बनाकर लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर LBW आउट हुए।

Advertisement

डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी:

  • डैरेन ब्रावो (87 और 116 vs PAK) दुबई, 2016
  • स्टीवन स्मिथ (130 और 63 vs PAK) ब्रिस्बेन 2016
  • मार्नस लाबुशेन (143 और 51 vs NZ) पर्थ, 2019
  • मार्नस लाबुशेन (103 और 51 vs ENG) एडिलेड, 2021
  • श्रेयस अय्यर (92 और 67 vs SL) बेंगलुरु, 2022

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *