सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ,’रिजर्व डे’ पर होगा मुकाबला, लिया गया अहम फैसला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच तो ‘रिजर्व डे’ पर होगा मुकाबला, लिया गया अहम फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर में होने वाले मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. इस मैच के अलावा किसी भी सुपर फोर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार को कोलंबो में आयोजित होगा. इस मैच के लेकर अहम खबर आई है. भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ तो रिजर्व डे पर खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक एशिया कप 2023 के सुपर फोर में सिर्फ एक मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया पिछला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था. इस वजह से अब भारत-पाक सुपर फोर मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. दिलचस्प बात यह है कि सुपर फोर में और किसी भी मुकाबले के लिए ऐसा नहीं किया गया है.

Advertisement

भारत-पाकिस्तान मैच रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा. इस मुकाबले के दौरान 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है. अगर मौसम साफ रहा तो मैच आसानी से हो जाएगा. अगर थोड़ी देर बारिश हुई या ओवर कटौती के साथ मैच पूरा हो सकेगा तो यह भी किया जा सकता है. लेकिन अगर ज्यादा बारिश हुई तो मैच रद्द हो जाएगा. इसके बाद रिजर्व डे पर आयोजित होगा.

बता दें कि टीम इंडिया सुपर फोर में तीन मैच खेलेगी. उसका पहला मैच पाकिस्तान से है. इसके बाद दूसरा मैच श्रीलंका से है. यह मुकाबला 12 सितंबर को कोलंबो में आयोजित होगा. इसके भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो में 15 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो में आयोजित होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *