सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

जुगराज सिंह की हैट्रिक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, FIH प्रो लीग में जीता लगातार दूसरा मैच

3 मिनट पढ़ें
जुगराज सिंह की हैट्रिक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, FIH प्रो लीग में जीता लगातार दूसरा मैच

जुगराज सिंह की हैट्रिक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, FIH प्रो लीग में जीता लगातार दूसरा मैच

Advertisement

 

टोक्यो ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से रौंद कर एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे युवा भारतीय ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह ने गोलों की हैट्रिक लगा कर टीम को यह बड़ी जीत दिलाई। उन्होंने चौथे, छठे और 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए तीन गोल दागे। उनके अलावा युवा फॉरवर्ड गुरसाहिबजीत सिंह (24, 36) और दिलप्रीत सिंह (25, 58) ने दो-दो, जबकि अनुभवी फॉरवर्ड मनदीप सिंह (27), युवा डिफेंडर अभिषेक लाकड़ा (12) और उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2) ने एक-एक गोल किया। भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। हरमनप्रीत ने दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल का खाता खोला। चौथे मिनट में मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर को जुगराज ने गोलपोस्ट में भेजा और महज चार मिनट में ही 2-0 की बढ़त ले ली। फॉर्म में दिख रहे जुगराज यहीं नहीं रुके और छठे मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर बढ़त को 3-0 कर दिया। इसके बाद अभिषेक ने 12वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दाग कर पहले क्वार्टर का 4-0 के मजबूत स्कोर पर समापन किया।

Advertisement

24वें, 25वें और 27वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागे

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम और ज्यादा घातक नजर आई और एक के बाद एक गोल दागा और दक्षिण अफ्रीका का डिफेंस मूकदर्शक बना रह गया। जबरदस्त लय में दिख रहे जुगराज ने 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दूसरे क्वार्टर का खाता खोला। इसके बाद गुरसाहिबजीत, दिलप्रीत और मंदीन ने क्रमश: 24वें, 25वें और 27वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागे। परिणामस्वरूप 5-0 की बढ़त चंद मिनटों में 8-0 हो गई। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भी इसी तरह हुई। गुरसाहिबजीत ने 36वें मिनट में फील्ड गोल दागा और बढ़त को 9-0 कर दिया। इस बीच गोल की तलाश में बेताब दिख रहे दक्षिण अफ्रीका ने रणनीति बदली और पलटवार करते हुए 44वें और 45वें मिनट में लगातार दो गोल दागे, जो क्रमश: डिफेंडर डेनियल बेल और फॉरवर्ड रिचर्ड पुत्ज के नाम रहे, लेकिन ये गोल केवल हार का अंतर कम करने के काम आए। चौथा क्वार्टर और मैच खत्म होने से पहले दिलप्रीत ने 58वें मिनट में शानदार फील्ड गोल लगाया और टीम की 10-2 से जीत सुनश्चिति की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *