सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, श्रेयास का शानदार शतक

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के द्वारा दिये गये 278 रनों के लक्ष्य को भारत ने 45.4 ओवर में 03 विकेट नुकसान 282 रन बनाकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से सर्वाधिक श्रेयस अय्यर ने 108, ईशान किशन 93 रन बनाये। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच चुकी है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 9 रन से मात दी थी। हालांकि दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए अफ्रीकी टीम पर पलटवार कर दिया। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

हैंड्रिक्स और मारक्रम की साझेदारी, दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 278 रन

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए। अफ्रीका की ओर से रीजा हेंड्रिक्स (74) और एडन मारक्रम (79) ने अर्धशतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया। वह 8 गेंद में 5 रन ही बना सके। इसके बाद रीजा और मलान ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 10वें ओवर में जानेमन भी 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रीजा हैंड्रिक्स और एडन मारक्रम के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 गेंदों में 129 रन की साझेदारी हुई। रीजा 76 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए। एडन मारक्रम ने 89 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका 30 ओवर में 157 रन बनाकर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने रनगति पर लगाम कसी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 42वें से 47वें ओवर तक एक भी चौका नहीं मारने दिया। हेनरिक क्लासेन (30) और वेन पार्नेल (16) के आउट होने के बाद प्रोटियाज को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिलर पर थी। मिलर ने शार्दुल ठाकुर के 49वें ओवर में दो चौके जड़े लेकिन सिराज ने 50वें ओवर में केशव महाराज को आउट करते हुए सिर्फ तीन रन दिए। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी आठ ओवरों में केवल 41 रन जोड़कर 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए सिराज ने 10 ओवर में सिर्फ 38 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा शार्दुल, शाहबाज़, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

Advertisement

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मैच की सूरत ही पलट दी

इस मैच में 279 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। भारतीय कप्तान शिखर धवन सिर्फ 13 रन बनाकर वापस लौट गए। धवन के बाद शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर पाए और वो 28 रन पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मैच की सूरत ही पलट दी। ईशान हालांकि अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए। उन्होंने 84 गेंद पर 93 रन बनाए। जबकि अय्यर ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 111 गेंदों पर 113 रन बनाए। अय्यर ने इस मैच में कुल 15 चौके ठोके। वहीं इसके अलावा संजू सैमसन के बल्ले से नाबाद 30 रन निकले।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *