सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वॉर्म अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का वॉर्मअप मैच खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 6 रन के अंतर से जीता। इस रोमांचक मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चौंका दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में कुल 4 विकेट भारत को दिलाए और मैच भारत को जिता दिया। ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 70 रन जोड़े। राहुल ने इस दौरान 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, वहीं रोहित ने भी कुछ खूबसूरत शॉट खेलें। पावरप्ले तो भारत के नाम रहा मगर ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद अगले चार ओवर में जोरदार वापसी की। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल और एस्टन एगर ने क्रमश: केएल राहुल (57) और रोहित शर्मा (15) को आउट कर दो झटके दिए। 10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। 10 से 15 ओवर के बीच भी भारत ने 49 रन बटोरे मगर इस दौरान उन्होंने विराट कोहली (19) और हार्दिक पांड्या (2) के विकेट भी गंवाए। आखिरी 5 ओवर में भारत 48 रन ही बटोर पाया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों पर अर्धशतक भी जड़ा।

ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श और एरोन फिंच ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 7.3 ओवर में 78 रनों की साझेदारी हुई। मार्श ने 35 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 11, ग्लेन मैक्सवेल 23, मार्क्स स्टोइनिस 7 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो ओवर में 6 विकेट गंवा दिए। एरोन फिंच 79 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद टिम डेविड रन आउट हुए।मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने और 4 विकेट गिरे। इसमें एक रन आउट शामिल है। विराट कोहली ने बाउंड्री पर एक शानदार कैच पकड़ा। आखिरी ओवर में पैट कमिंस, एश्टन एगर, जोश इंगलिस और केन रिचर्डसन आउट हुए। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *