सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ अवनी लेखरा ने पैरा विश्व कप में जीता गोल्ड, 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए किया क्वालीफाई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टोक्यो की पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने आज फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 मुकाबले में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। बीस साल की अवनी ने 249.6 के अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पोलैंड की एमीलिया बाबस्का ने 247.6 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता जबकि ब्रॉन्ज़ मेडल स्वीडन की अना नोर्मन के नाम रहा जिन्होंने 225.6 अंक जुटाए। राइफल स्पर्धाओं के एसएच1 वर्ग में वे निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंगों में विकृति है। भारत की अवनी लेखरा इससे पहले टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी क्योंकि उनके कोच और सहायक को शुरुआत में वीजा नहीं दिया गया था। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद हालांकि यह मामला सुलझा लिया गया। अवनी ने ट्वीट किया, ”चेटियारो 2022 की आर2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक और भारत का पहला पेरिस2024 कोटा हासिल करने पर गर्व है। पैरालंपिक के बाद मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता। मेरा समर्थन करने वाले सभी को धन्यवाद।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *