सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs WI: तीसरा मैच 96 रन से हारी वेस्टइंडीज टीम, टीम इंडिया ने 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

2 मिनट पढ़ें
IND vs WI

IND vs WI: तीसरा मैच 96 रन से हारी वेस्टइंडीज टीम, टीम इंडिया ने 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

Advertisement

IND vs WI: तीसरा मैच 96 रन से हारी वेस्टइंडीज टीम, टीम इंडिया ने 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में 96 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 265 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।

स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने शिखर धवन के हाथों लपकवाया

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसद्धि कृष्णा ने तीन-तीन, जबकि दीपक चहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। विंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने 39 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए, जबकि ओडिन स्मिथ ने मात्र 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 36 रन की तेज तरार पारी खेली। पूरन को चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया, जबकि स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने शिखर धवन के हाथों लपकवाया। अल्जारी जोसेफ भी काफी संघर्ष के बाद एक चौके और छक्कों की मदद से 56 गेंदों पर 29 रन बना कर आउट हुए।

Advertisement

 

ओपनर ब्रेंडन किंग ने 13 गेंदों में 14 रन और डैरेन ब्रावो ने 30 गेंदों में 20 रन बनाए

ओपनर ब्रेंडन किंग ने 13 गेंदों में 14 रन और डैरेन ब्रावो ने 30 गेंदों में 20 रन बनाए। विंडीज की टीम अपने तीन विकेट 25 रन पर गंवाने के बाद संकट में ऐसे फंसी कि फिर उबर नहीं पाई। विंडीज का सातवां विकेट 82 के स्कोर पर गिरा। उसके बाद स्मिथ की आतिशी पारी से विंडीज ने 100 का आंकड़ा पार किया। इससे पहले श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से भारत ने शुरुआती झटकों से उबरकर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में शुक्रवार को निर्धारित 50 ओवरों में 265 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *