सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs SA: विराट कोहली ने बर्थडे पर मचाया तहलका, शतक लगाकर सचिन के महारिकॉर्ड की बराबरी की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IND vs SA: विराट कोहली ने बर्थडे पर मचाया तहलका, शतक लगाकर सचिन के महारिकॉर्ड की बराबरी की

Virat Kohli 49th ODI Century Equal Record Of Sachin Tendulkar IND vs SA World Cup 2023 Sports News IND vs SA: विराट कोहली ने बर्थडे पर मचाया तहलका, शतक लगाकर सचिन के महारिकॉर्ड की बराबरी की

Sports desk | CPN NEWS

Virat Kohli Century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा. यह विराट कोहली के वनडे करियर का 49वां शतक है. इस तरह विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे फॉर्मेट में 49 शतक दर्ज हैं. इस तरह वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर के साथ विराट कोहली संयुक्त रूप से टॉप पर हैं.

Advertisement

सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे विराट कोहली

विराट कोहली ने 119 गेंदों पर शतक का आंकड़ा छुआ. विराट कोहली 121 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद पवैलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके जड़े. दरअसल, वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 49 शतक जड़े, लेकिन अब विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर की बराबरी कर ली है. अब सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं.

विराट कोहली ने रचिन रवीन्द्र को पीछे छोड़ा

वहीं, इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों को फेहरिस्त में विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड के रचिन रवीन्द्र दूसरे नंबर काबिज थे, लेकिन अब विराट कोहली ने रचिन रवीन्द्र को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली ने 8 मैचों में 108.60 की शानदार एवरेज से 543 रन बनाए हैं. जबकि रचिन रवीन्द्र ने 8 मैचों में 74.71 की एवरेज से 523 रन जोड़े हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *