सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs PM XI: हर्षित राणा ने बरपाया कहर, 6 गेंद में ले डाले 4 विकेट; अकेले कंगारुओं की निकली हवा

2 मिनट पढ़ें
IND vs PM XI

IND vs PM XI: हर्षित राणा ने बरपाया कहर, 6 गेंद में ले डाले 4 विकेट; अकेले कंगारुओं की निकली हवा

Advertisement

Harshit Rana IND vs PM XI Practice Match: भारत बनाम प्राइम मिनिस्टर्स XI अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया था. दूसरे दिन भी बारिश ने दखल तो दिया, लेकिन दोनों टीमों को मैदान पर खेलने का मौका जरूर मिला. प्राइम मिनिस्टर्स XI की पहली पारी 240 रनों पर सिमट गई थी, जहां भारत के लिए कुल 7 गेंदबाजों ने बॉलिंग की जिनमें से 6 गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया. लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावशाली गेंदबाजी हर्षित राणा की ओर से हुई, जिन्होंने महज 6 ओवर बॉलिंग की और चार विकेट चटका डाले.

6 गेंद के भीतर चार विकेट

हर्षित राणा की ओर से इतनी घातक गेंदबाजी हुई कि उन्होंने महज 6 गेंद के भीतर चार विकेट चटका डाले. बस फर्क इतना है कि हर्षित ने ये चार विकेट एक ओवर में हासिल नहीं किए हैं. दरअसल हर्षित ने 23वें ओवर की चौथी गेंद पर जैक क्लेटन का विकेट लिया जो 40 रन बनाकर सेट हो चुके थे. इसी ओवर की आखिरी बॉल पर ओलिवर डेविस को शून्य के स्कोर पर चलता किया. हर्षित जब अपना अगला यानी पारी का 25वां ओवर फेंकने आए तो पहली ही गेंद पर जैक एडवर्ड्स को एक रन के स्कोर पर आउट किया और उसके दो बॉल बाद ही सैम हार्पर को चलता किया.

Advertisement

हर्षित राणा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के पहले टेस्ट में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जहां उन्होंने दोनों पारियों में कुल चार विकेट झटके थे. चूंकि 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट एडिलेड में पिंक-बॉल से खेला जाना है, वहां पर हर्षित भारतीय टीम के लिए बहुत प्रभावी साबित हो सकते हैं. क्योंकि प्राइम मिनिस्टर्स XI के खिलाफ यह अभ्यास मैच में गुलाबी गेंद से खेला गया है. हर्षित ने चार विकेट लेकर साबित कर दिया है कि गुलाबी गेंद के मैच में वो ज्यादा धार के साथ बॉलिंग करते हुए दिख सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *