सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs PAK: ऋचा घोष के हैरतअंगेज कैच से फैंस को याद आए माही, बल्लेबाज समेत किसी को नहीं हुआ भरोसा

2 मिनट पढ़ें
ऋचा घोष

IND vs PAK: ऋचा घोष के हैरतअंगेज कैच से फैंस को याद आए माही, बल्लेबाज समेत किसी को नहीं हुआ भरोसा

Advertisement

Richa Ghosh Catch: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को पहली जीत मिली. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों के बड़े अंतर से हराया था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार वापसी की. भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम के सामने 106 रनों का लक्ष्य था. टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 32 रन बनाए. जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया.

वहीं, सोशल मीडिया पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऋचा घोष ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपका. इस कैच के बाद क्रिकेट फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की याद आ गई. ऋचा घोष ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना का हैरतअंगेज कैच लपक लिया. जिसके बाद बल्लेबाज समेत किसी को भरोसा नहीं हुआ. साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस ऋचा घोष की तुलना महेन्द्र सिंह धोनी से कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऋचा घोष का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Advertisement

बताते चलें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 105 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह भारतीय टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत मिली. इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों के बड़े अंतर से हराया था. अब भारतीय टीम के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी. बुधवार को भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होगी. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *