सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख, दोनों टीमों में लगेगी ज्यादा छक्के लगाने की रेस

2 मिनट पढ़ें
IND vs PAK

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख, दोनों टीमों में लगेगी ज्यादा छक्के लगाने की रेस

Advertisement

India vs Pakistan Hong Kong Sixes 2024: हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2024 टूर्नामेंट सात साल बाद वापसी करने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत कई टॉप टीम भाग ले रही होंगी. इवेंट में कुल 12 टीम भाग लेंगी, प्रत्येक टीम में कुल 6 खिलाड़ी होंगे और सभी 6 विकेट गिरने के बाद ही कोई टीम ऑलआउट मानी जाएगी. खैर नियमों से हटकर भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच भी बड़े आकर्षण का केंद्र बना होगा.

यह टूर्नामेंट 1-3 नवंबर तक खेला जाएगा, जिसके पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और हॉन्ग कॉन्ग आमने-सामने आएंगे. भारतीय टीम के पहले मैच की बात करें तो पहले ही मैच में उसे चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ना होगा. शेड्यूल अनुसार यह मैच 1 नवंबर को भारतीय समयानुसार दिन में 11:30 बजे शुरू होगा. टूर्नामेंट में 12 टीम खेलेंगी, जिन्हें 3-3 टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएंगी.

कब-कब होंगे भारत के मैच?

भारत का पहला मैच 1 नवंबर को पाकिस्तान से होगा और दूसरी भिड़ंत 2 नवंबर को यूएई से होगी.

भारत बनाम पाकिस्तान – 1 नवंबर

Advertisement

भारत बनाम यूएई – 2 नवंबर

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट का इतिहास

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट की शुरुआत 1992 में हुई थी, जिसके फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था. साल 1997 के बाद टूर्नामेंट को रोक दिया गया, लेकिन उसके चार सालों बाद इसकी 2001 में वापसी करवाई गई. अगले 12 साल तक इसका सफल आयोजन हुआ, लेकिन 2012 के बाद इस पर फिर से रोक लग गई थी. टूर्नामेंट का 19वां संस्करण साल 2017 में हुआ, लेकिन एक सीजन के बाद ही यह फिर से बंद हो चला था. अब 7 साल लंबे इंतेजार के बाद हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट वापसी करने वाला है. अब तक पाकिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा (5) बार जीत चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *