सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs NZ: 300वें वनडे में नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, दमदार शॉट पर ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा अद्भुत कैच, देखें वीडियो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Glenn phillips catch of virat kohli: चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है. विराट कोहली के लिए ये स्पेशल मैच है क्योंकि ये उनका 300वां वनडे मैच है. हालांकि इस ख़ास मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. कोहली मात्र 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनका कैच पॉइंट पर खड़े दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में शुमार ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा.

विराट कोहली के रूप में भारत को 30 रनों पर तीसरा झटका लगा. मैट हेनरी द्वारा डाली गई 7वें ओवर कि चौथी गेंद पर विराट कोहली ने ऑफ में शॉट लगाना चाहा. हालांकि गेंद पॉइंट की दिशा में गई, फिर भी वहां खड़े ग्लेन फिलिप्स से गेंद थोड़ी दूर थी. लेकिन एक शानदार डाइव लगाकर हवा में उछलकर 1 हाथ से फिलिप्स ने इस कैच को लपक लिया.

 

ग्लेन फिलिप्स का कैच देखकर अनुष्का शर्मा ने पकड़ा अपना माथा

विराट कोहली भी हैरान रह गए जब ग्लेन फिलिप्स ने वो शानदार कैच पकड़ा. स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मायूस हो गई. उन्होंने अपने माथा पकड़ लिया, जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. अनुष्का विराट का 300वां मैच देखने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंची है.

Advertisement

कोहली से पहले कप्तान रोहित शर्मा 15 और शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. गिल को भी मेट हेनरी ने आउट किया था, जबकि कप्तान काइल जैमीसन की गेंद पर कैच आउट हुए.

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजे से तय होगा सेमीफाइनल का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह कन्फर्म कर चुकी है. हालांकि ये मैच इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके नतीजे से तय होगा कि सेमीफाइनल मुकाबले किन टीमों के बीच खेले जाएंगे. भारत 4 मार्च को अपना सेमीफाइनल मैच दुबई में खेलेगी, जबकि न्यूजीलैंड को 5 मार्च को अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी. भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल खेलेगी और हारने वाली टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *