सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया का जलवा, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट गंवाने के बाद बनाई 143 रनों की बढ़त

2 मिनट पढ़ें
IND vs NZ

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया का जलवा, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट गंवाने के बाद बनाई 143 रनों की बढ़त

Advertisement

IND vs NZ 2nd Day Report: मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. न्यूजीलैंड का स्कोर दूसरे दिन का खत्म होने तक 9 विकेट पर 171 रन है. इस तरह कीवी टीम की बढ़त 143 रनों की हो गई है. न्यूजीलैंड के लिए अजाज पटेल और विलियम ओरूके नॉटआउट हैं. वहीं, अब तक भारत के लिए रवीन्द्र जडेजा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं. रवीन्द्र जडेजा को 4 कामयाबी मिली है. इसके अलावा रवि अश्विन ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है. आज दूसरे दिन दोनों टीमों के 15 बल्लेबाज पवैलियन लौटे.

ऋषभ पंत और शुभमन गिल चमके, फिर…

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन 4 विकेट पर 84 रनों से आगे खेलना शुरू किया. भारत के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने 96 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे. नतीजतन, भारतीय टीम 263 रनों पर सिमट गई.

ऋषभ पंत 59 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े. जबकि शुभमन गिल ने 146 गेंदों पर 90 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों के लगातार पवैलियन लौटने का सिलसिला शुरू हो गया. सरफराज खान बिना कोई रन बनाए चलते बने. रवीन्द्र जडेजा ने 14 रन बनाए. वहीं, रवि अश्विन ने 6 रनों का योगदान दिया. आकाशदीप जीरो पर आउट हुए. हालांकि, वाशिंगटन सुंदर ने 38 रनों का अहम योगदान दिया.

Advertisement

ऐसा रहा न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का हाल

न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. एजाज पटेल ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *