IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए ओपनिंग, 274 का है लक्ष्य

Sports Desk | CPN NEWS
भारत की पारी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग आए हैं. वहीं ट्रेंट बोल्ट के हाथ में गेंद है. पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुसान के चार रन है.
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और भारत के मोहम्मद शमी छाए रहे. डेरिल मिचेल ने नाबाद 130 रनों की पारी खेली. वह भारत के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. वहीं मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 274 रन बनाए. 40 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 219 रन था, तब ऐसा लग रहा था कि स्कोर 300 के पार जाएगा, लेकिन अंतिम ओवरों में मोहम्मद शमी ने लगातार विकेट झटके और न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 127 गेंदों में 130 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले. इसके अलावा रचिन रवींद्र ने 75 रन बनाए.


