सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs AUS Perth: नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया दे सकती है डेब्यू का मौका, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

2 मिनट पढ़ें
IND vs AUS Perth:

IND vs AUS Perth: नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया दे सकती है डेब्यू का मौका, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Advertisement

India vs Australia Perth 1st Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. नीतीश बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. उन्होंने घरेलू मैचों में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. नीतीश को अगर प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो यह उनके करियर का टेस्ट डेब्यू होगा.

नीतीश टीम इंडिया के लिए तीन टी20 मैच खेल चुके हैं. वे अब टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक नीतीश को डेब्यू का मौका मिल सकता है. वे हार्दिक पांड्या की कमी को पूरा कर सकते हैं. नीतीश ने घरेलू मैचों में रन बनाने के साथ-साथ विकेट भी लिए हैं.

नीतीश का ऐसा रहा है घरेलू मैचों में रिकॉर्ड –

नीतीश ने अभी तक 23 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 779 रन बनाए हैं. नीतीश ने इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वे फर्स्ट क्लास मैचों में 56 विकेट भी ले चुके हैं. उनका एक मैच में 119 रन देकर 8 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. नीतीश ने लिस्ट ए के 22 मैचों में 403 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 14 विकेट ले चुके हैं.

Advertisement

रोहित की गैरमौजूदगी में बुमराह को मिल सकती है कप्तानी –

रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए. उनकी वाइफ रितिका ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है. लिहाजा वे पर्थ टेस्ट छोड़ सकते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं. बुमराह टीम के उपकप्तान हैं. टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी शुभमन गिल चोटिल हैं. लिहाजा वे भी पर्थ टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *