सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs AUS: ब्रिस्बेन से आई भारत को डराने वाली खबर! गाबा की पिच को लेकर क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा

2 मिनट पढ़ें
IND vs AUS

IND vs AUS: ब्रिस्बेन से आई भारत को डराने वाली खबर! गाबा की पिच को लेकर क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा

Advertisement

IND vs AUS 3rd Test, Brisbane Gabba Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 14 दिसंबर से आमने-सामने होंगी. इससे पहले क्यूरेटर ने पिच को लेकर बड़ा दावा किया है.

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट क्रिकेट.कॉम.एयू ने शनिवार, 14 दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले गाबा के क्यूरेटर डेविड सैंडर्सकी के हवाले से कहा है कि साल के अलग-अलग समय निश्चित रूप से गाबा की पिच को अलग बनाते हैं. इस बार यह थोड़ी अलग पिच हो सकती है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सत्र के आखिर में पिच टूट सकती है, सत्र की शुरुआत में पिचें आमतौर पर थोड़ी नई होती हैं और उनमें थोड़ी अधिक गति और उछाल होती है.

रिपोर्ट में क्यूरेटर सैंडर्सकी ने कहा, “आम तौर पर हम पिच को हर बार ठीक उसी तरह से तैयार करते हैं, ताकि हम अच्छी गति और उछाल प्राप्त कर सकें जिसके लिए गाबा को जाना जाता है. हम बस हर साल की तरह गाबा का पारंपरिक विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

पिछले महीने इस मैदान पर खेले गए घरेलू मैच में पहले ही दिन 15 विकेट गिरे थे. इस बारे में सैंडर्सकी ने कहा, “हमारा लक्ष्य उसी तरह का विकेट बनाना है, जहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संतुलन था. उम्मीद है कि इसमें सभी के लिए कुछ ना कुछ होगा.”

Advertisement

पिछले दौरे पर गाबा में जीता था भारत

भारत ने अपने पिछले दौरे पर गाबा टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की थी. ऋषभ पंत की शानदार पारी की बदौलत भारत ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी और लगातार दूसरी बार कंगारुओं के घर में टेस्ट सीरीज जीती थी. यह 1988 के बाद से मेजबान टीम की इस मैदान पर पहली हार थी. हालांकि, भारत के बाद गाबा में वेस्टइंडीज ने भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *