सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया बना वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में टीम इंडिया की हार; करोड़ों भारतीयों का सपना चकनाचूर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया बना वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में टीम इंडिया की हार; करोड़ों भारतीयों का सपना चकनाचूर

 

IND vs AUS Cricket World Cup 2023 Final Full match Highlights Australia defeat India by 6 wickets at Narendra Modi Stadium Travis Head IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया बना वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में टीम इंडिया की हार; करोड़ों भारतीयों का सपना चकनाचूर

Sports Desk | CPN NEWS

Advertisement

IND vs AUS Final Full Match Highlights: एक बार फिर करोड़ों भारतीय फैंस का सपना चकनाचूर हो गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में बाएं हाथ के ओपनर ट्रेविस हेड ने 137 रनों की शानदार पारी खेलकर अहम योगदान दिया. इसके अलावा लाबुशेन ने 58 रन बनाए. खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही भारत के ऊपर दबदबा बनाकर रखा.

ये ऑस्ट्रेलिया का वनडे वर्ल्ड कप का छठा खिताब रहा

ये ऑस्ट्रेलिया का वनडे वर्ल्ड कप का छठा खिताब रहा. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया. पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग सहित तीनों डिपार्टमेंट में लाजवाब रही.

ओपनर ट्रेविस हेड और नंबर पांच पर उतरे मार्नस लाबुशेन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया को जीत तक लेकर गई. दोनों बल्लेबाज़ों ने चौथे विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की, जिसके आगे सभी भारतीय गेंदबाज़ नाकाम रहे. हेड ने शतक और लाबुशेन ने अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों ही बल्लेबाज़ों ने सूझबूझ से पारी को आगे बढ़ाते हुए कंगारू टीम को जीत दिलाई. हालांकि मैच जीतने से 2 रन पहले ट्रेविस हेड आउट हो गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *