सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs AFG: टीम इंडिया के साथ रोहित शर्मा ने मोहाली में की प्रैक्टिस, जानें क्यों देरी से ट्रेनिंग में लिया हिस्सा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IND vs AFG: टीम इंडिया के साथ रोहित शर्मा ने मोहाली में की प्रैक्टिस, जानें क्यों देरी से ट्रेनिंग में लिया हिस्सा

Sports Desk | CPN NEWS

Rohit Sharma India vs Afghanistan: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बाकी खिलाड़ियों के साथ मोहाली नहीं पहुंचे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित चार्टर प्लेन से मोहाली पहुंचे. भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में गुरुवार को टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. रोहित ने इस मुकाबले से पहले ट्रेनिंग में हिस्सा लिया. लेकिन वे यहां कुछ देरी से पहुंचे थे. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग इलेवन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बातें बताई थीं. इसमें से एक ओपनिंग को लेकर बात थी.

Advertisement

दरअसल रोहित मुंबई से निजी कारणों की वजह से टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ सफर नहीं कर सके. वे चार्टर से पहुंचे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधा मैदान पर पहुंच गए. उन्होंने यहां टीम इंडिया के साथ कुछ देर तक बैटिंग की प्रैक्टिस की. देरी होने की वजह से वे मैदान पर ज्यादा समय नहीं बिता सके. अहम बात यह भी है कि विराट कोहली भी टीम इंडिया के साथ मोहाली नहीं आए हैं. हेड कोच द्रविड़ ने बताया कि वे सीरीज के पहले मैच में नहीं खेलेंगे. कोहली दूसरे और तीसरे मुकाबले में नजर आएंगे.

गौरतलब है कि मोहाली में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल भी होंगे. वे रोहित के साथ ओपनिंग के लिए आएंगे. कोहली नहीं खेल रहे हैं. लिहाजा शुभमन गिल की नंबर 3 पर बैटिंग लगभग तय है. संजू सैमसन की जगह भी लगभग तय मानी जा रही है. सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था. उन्होंने 108 रनों की पारी खेली थी. संजू का इंटरनेशनल करियर बहुत ही उतार चढ़ाव भरा रहा है. उन्हें अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. संजू ने भारत के लिए 24 टी20 मैचों में 374 रन बनाए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *