सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

मनीष सिसोदिया भी नहीं तो कौन होगा दिल्ली का अगला CM? अरविंद केजरीवाल ने बताया अगला प्लान

2 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

मनीष सिसोदिया भी नहीं तो कौन होगा दिल्ली का अगला CM? अरविंद केजरीवाल ने बताया अगला प्लान

Advertisement

मनीष सिसोदिया भी नहीं तो कौन होगा दिल्ली का अगला CM? अरविंद केजरीवाल ने बताया अगला प्लान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को ऐलान किया कि वह जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देंगे। दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो दिनों में वह इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके बाद विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला किया जाएगा।

बीजेपी के षड्यंत्र का मुकाबला करेंगे – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “बीजेपी के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत हमारे पास है। हम न तो झुकेंगे, न रुकेंगे और न बिकेंगे। दिल्ली में जो कुछ भी हमने किया है, वो हमारी ईमानदारी की वजह से मुमकिन हुआ। मैं राजनीति में ‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ बनाने का खेल खेलने नहीं आया था।”

दो दिन बाद देंगे इस्तीफा

केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा, “कानूनी अदालत से मुझे न्याय मिला है, अब जनता की अदालत में इंसाफ की बारी है। जनता के आदेश के बाद ही मैं दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।”

Advertisement

मनीष सिसोदिया का जिक्र

उन्होंने स्पष्ट किया कि मनीष सिसोदिया, जिन पर भी उन्हीं के जैसे आरोप हैं, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे। दो से तीन दिन में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा?

चुनाव की संभावना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार चाहें तो महाराष्ट्र के साथ ही नवंबर में दिल्ली के चुनाव भी करवा सकती है। जब तक चुनाव नहीं होते, तब तक उनकी जगह कोई और सीएम होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *